
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना वायरस के बढ़ाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये है. इसके तहत कंपनी की ओर से वैसे विभाग, जहां काम नहीं चल सकता है और वहां प्रोडक्शन जरूरी है, वहां एक दिन एक कर्मचारी को काम पर बुलाया गया है जबकि दूसरे दिन दूसरे कर्मचारी को काम पर बुलाया गया है. यानी एक दिन एक व्यक्ति काम करेगा तो दूसरे दिन छुट्टी रहेगी, जिसको स्पेशल लीव की श्रेणी में रखा जायेगा. कर्मचारियों के काम की सूची विभागवार तैयार किया गया है. इसके अलावा कई विभागों के कर्मचारियों को 31 मार्च तक के लिए या तो वर्क फ्राम होम यानी घर से काम करने या स्पेशल लीव दे दिया गया है ताकि कंपनी में आवाजाही को रोका जा सके. टाटा स्टील की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट, ट्यूब, सीआरएम बारा और टिस्को ग्रोथ शॉप में जरूरत भर कर्मचारियों को ही काम पर बुलाया जायेगा. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी घर से काम कर सकते है और जो इसके हकदार नहीं है, उनको स्पेशल लीव दिया जायेगा, जो कंपनी के रुल के मुताबिक होगा.
सभी तरह के दस्तावेजों का मूवमेंट रोका गया
टाटा स्टील की ओर से डाक्यूमेंट हैंडलिंग को भी रोक दिया गया है. इसके तहत 31 मार्च तक सारे दस्तावेजों के मूवमेंट को ही रोक दिया गया है. किसी तरह का कूरियर सर्विसेज को लाने पर रोका गया है. 31 मार्च के बाद फिर से इसका सर्विसेज खोलने पर कार्रवाई की जायेगी. टाटा स्टील के हेड इंप्लाइज सर्विसेज संजय की ओर से इसके लिए सरकुलर जारी किया गया है.
देश-विदेश से आने वाले कर्मचारी-अधिकारी खुद को घर में कैद रखे
टाटा स्टील की ओर से जारी सरकुलर के मुताबिक, जो कर्मचारी या अधिकारी विदेश या देश के अन्य हिस्सों से आये है, उनको खुद से अपने को घर में कैद रखने यानी होम क्वारंटाइन रखने को कहा गया है. 14 दिनों तक के लिए घर में ही कैद रहने को कहा गया है, जिसके लिए उनको स्पेशल लीव भी दिया जायेगा. यह खुद से लिया गया फैसला होगा. विदेश और देश का दौरा करने वाले ऐसे अधिकारियों को स्पेशल लीव दे दिया गया है. वीपी एचअआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने यह आदेश जारी किया है.
टीएमएच समेत अस्पतालों में कोरोना पर फोकस, बाहरी सभी इलाज बंद
टाटा स्टील की ओर से कोरोना वायरस के मरीजों की देखरेख करने के लिए चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की जरूरतों को देखते हुए एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप को बंद कर दिया है. अगले आदेश तक के लिए इसको रोक दिया गया है ताकि अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज या देखरेख किया जा सके. दूसरी ओर, टीएमएच और कंपनी के अन्य अस्पतालों में भी जमशेदपुर में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक दिाय गया है. अस्पताल में किसी तरह भी परिवार के सदस्यों या अन्य मरीजों के आने जाने को रोक दिया गया है ताकि किसी तरह वायरस नहीं फैल सके. सिर्फब इमरजेंसी की स्थिति में ही अस्पतालों में जाने दिया जायेगा. जिनके मरीज भरती है, उनको सिर्फ एक ही व्यक्ति को अंदर जाने दिया जायेगा. एक से ज्यादा व्यक्ति को मरीजों से मिलने नहीं दिया जायेगा. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.







