जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए आंतरिक बहाली निकाली है. आइएल 6 ग्रेड के असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इसके तहत एडमिनिस्ट्रेशन, कारपोरेट ऑडिट, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, एचआरएम, लॉजिस्टिक व सप्लाइ चेन, लीगल, मार्केटिंग व सेल्स, मैकेनिकल मेंटेनेंस, प्रोक्योरमेंट, वन आइटी, सेफ्टी, सिक्यूरिटी के लिए बहाली निकाली गयी है. इसके तहत न्यूनतम योग्यता तय की गयी है. सभी पदों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गयी है. टाटा स्टील स्टील के सारे प्लांट के कर्मचारी इस आंतरिक बहाली के लिए आवेदन कर सकते है. टाटा स्टील या टाटा स्टील से जुड़ी कंपनियों में कम से कम पांच साल तक काम करने वाले को ही इसमें बहाल किया जायेगा. इसके तहत चयनित व्यक्ति को ट्रेनिंग दी जायेगी, जिसके बाद सबका प्लेसमेंट किया जायेगा. आवेदक https://irisapp.corp.tatasteel.com/recruit/Default.aspx पर क्लिक कर अपना आवेदन 20 जनवरी तक जमा कर सकते है.



