जमशेदपुर : टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (डब्ल्यूआरएम) का विस्तार किया जायेगा. इसके विस्तारीकरण के बाद उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी. यह बातें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट स्टील मैंनुफैक्चरिंग चैतन्य भानु ने कहीं. श्री भानु वायर रॉड मिल के सालाना जेडीसी समारोह को संबोधित कर रहे थे. स्टीलेनियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डब्ल्यूआरएम के चीफ रमेश शंकर ने अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सारे लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया. जेडीसी के सालाना कार्यक्रम के दौरान जेडीसी समारोह में बेहतर काम करने और विभिन्न स्थानों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वायर रॉड मिल के शिवम सिंह, मोहम्मद रिजवान, अफसर अली, पायल, अभिजीत कुमार, दिलप्रीत कौर, वर्षा कुमारी समेत अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. समारोह में कमेटी मेंबर रणवीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया. वायदा किया कि सारे कर्मचारी मिलकर विभाग को नई ऊंचाई को ले जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी मेंबर आरके मिश्रा और आरके सिंह के साथ सारे कर्मचारियों ने यूनियन महामंत्री सतीश सिंह का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया. चीफ रमेश शंकर ने उन्हें शॉल दिया. वायर रॉड मिल में सेवानिवृत कर्मचारियों से रिश्ता बनाए रखने के लिए व्हाट्स ग्रुप बनाया गया है. इसके जरिए वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारी आपस में संवाद बनाए रखते है. सुख दुख साझा करते है. सेवानिवृत लोगो की मदद भी करते है. जेडीसी समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू को यह जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के सभी विभागों में ऐसा होना चाहिए। जो जीवन भर साथी रहे है, उनसे रिश्ता बनाए रखने की सोच पूरे विभाग को एक अलग स्तर पर ले जाकर खड़ा करती है. समारोह में वायर रॉड मिल के हेड रिजवान हैदर और परवेज कैजर, वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी, मनमोहन तिवारी, श्रीधर, प्रशांत कुमार, प्रबंधक रवि सिंह, नुपुर के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी शामिल हुए.











