
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है. घटना बीती रात की है. जहां रिहायशी कॉलोनी के एक घर में घुसकर चोर ने बड़े ही आसानी से स्कूटी को चुराकर फरार हो गया. चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटनाक्रम के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप कॉलोनी अंतर्गत आदित्यपुर कांड्रा सड़क से सटे एमए- 65 सिद्धीदाता साईं मंदिर के संचालक मनोहर लाल छाबड़ा के पुत्र अतुल छाबड़ा की टीवीएस मोटर ब्लू रंग की स्कूटी संख्या जेएचO5सीजी-0588 को बड़े ही आसानी से चोर चुरा कर भाग गया. घर में चोर के प्रवेश करने और स्कूटी स्टार्ट कर भागने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इधर मामले को लेकर पीड़ित ने आदित्यपुर थाने में चोरी की घटना की लिखित शिकायत की है.











