
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस रिक्रिएशन क्लब (जीओआरसी) कैंटीन का 50 साल पूरे हो गये. गोल्डन जुबिली समारोह का आयोजन कैंटीन में किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्यचौधरी, टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल मौजूद थे. यहां टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और कैंटीन के चेयरमैन जुबिन पालिया भी मौजूद थे. इस मौके पर 27 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन लोगों ने कैंटीन में लोगों की सेवा की है. (नीचे भी पढ़ें)

जेनरल ऑफिस रिक्रिएशन क्लब (जीओआरसी) कैंटीन की स्थापना 20 अप्रैल 1970 को टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में किया गया था. इस बाद में 2018 में इसको विकसित किया गया और इसमें अलग से डाइनिंग हॉल की स्थापना की गयी. बाद में दिसंबर 2022 में यहां बफेट लंच का भी इंतजाम कर दिया गया, जहां लोग पेटभरकर खाना खा सकते है.




