
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी लाइन नंबर छह निवासी सुमन और उसके पति अमित चटर्जी के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की साथ ही सुमन के गले की चेन और तीन हजार रुपये नकद की छिनतई मौके से फरार हो गए. सुमन ने इस मामलें में गोलमुरी थाना में आकाश, सुमित, राहुल और एक अन्य युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की है. सुमन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपने पति के साथ पैदल घर जा रही थी. टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के पास चारों युवकों ने उन्हे रोका और मारपीट करने लगे. पति के विरोध करने पर चारों ने उन्हे भी मारा और गले से सोने की चेन समेत तीन हजार नकद छीन लिए. इस घटना से सुमन डरी सहमी सी है, वह डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल पा रही है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.







