
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण थाना की पुलिस को जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने अलर्ट किया है. श्री बिरथरे ने शनिवार को जादूगोड़ा थाना में मुसाबनी डीएसपी के अंतर्गत आने वाले सभी छह थानों के प्रभारियों के साथ बैठक की और कई सारे लंबित केस का रिव्यू भी किया. इस दौरान इन सारे थानेदारों को आदेश दिया गया कि नक्सल क्षेत्र होने के कारण आसपास की गतिविधियों के साथ आसूचना संकलित करने को कहा है. लंबित सारे केस का निबटारा करने का आदेश दिया गया. इस दौरान ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय, प्रशिक्षु आइपीएस मनोज कुमार, डीएसपी पितांबर खेरवार समेत अन्य थाना की पुलिस मौजूद थे. इन सारे लोगों को कहा गया कि किसी भी हाल में पिकनिक स्पॉट पर आराम से लोग पिकनिक मना सके, इसकी व्यवस्था की जाये और महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही बच्चों के लिए भी सोशल पुलिसिंग करते रहने की भी हिदायत दी गयी.














