
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी तालगोड़ा में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर आत्महत्या के पीछे क्या कारण है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों ने बताया कि रोज की भांति मृतक परिवार वालों के साथ भोजन कर सोने चला गया और फिर आज सुबह सभी ने देखा की वह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







