
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर में 2 अप्रैल 2019 को राजकुमार सिंह पर फायरिंग मामले में 9 माह बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विशाल गुप्ता कई मामलों में फरार चल रहा था। 2 अप्रैल को 2019 को भी निर्मल नगर में राजकुमार सिंह पर उसने जान से मारने के लिए फायरिंग की थी जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दोमुहनी स्थित अपने घर पर हैं जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।







