
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल बस्ती स्थित लाइन नंबर चार में शनिवार की दोपहर में अचानक से आग लग गयी. आग लगने से मकान मालिक के सारे सामान और दस्तावेज जल गये. मकान के मालिक बिहारी सिंह यादव है, जिनके बेटे हरिश्याम यादव पेशे से वकील है. उनकी वकालत से जुड़े तमाम दस्तावे भी इसमें जल गये. बताया जाता है कि घर में सारे लोग थे. इसी बीच अचानक से आग लग गयी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी.

बताया जाता है कि बिजली के मीटर से आग लगनी शुरू हुई, जिसके बाद पूरे मकान को अपने कब्जे में ले लिया. जब तक दमकलें आती, तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश समान जलकर राख हो गये थे. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही बताया गया. इसको लेकर परिवार सदमा में है. खास तौर पर अधिवक्ता से जुुड़े कई दस्तावेज के नष्ट होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.






