
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी थानाक्षेत्र स्थित बुरुगुलिकेला गांव में हुए नरसंहार के बाद सातों शव को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. रविवार को पथलगढ़ी का विरोध करने वाले सात लोगों को ग्रामीणों ने मार डाला था. इसकी जानकारी मंगलवार की रात को पुलिस को हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस बुधवार को पहुंची. बुधवार को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को बरामद कर लिया. शव को करीब पांच घण्टे की मेहनत के बाद बरामद किया गया. ग्रामीणों ने पथलगढ़ी के विरोधियों को इतनी वीभत्स तरीके से मारा है कि सबके शव से धड़ अलग थे और सबका गर्दन काटकर मार दिया गया है. पुलिस अब तक हत्यारो पर कोई कार्रवाई नही की है. पुलिस अभी सिर्फ शव को ही हासिल कर पाई है. पुलिस वहाँ इतनी कमजोर वहां है कि पुलिस शव के लिए ही अनुनय विनय करते नजर आई.







