
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास बुलेट को तेज रफ्तार से चलाते हुए पटाखा फोड़ते हुए पुलिस को चुनौती देकर भाग रहे दो युवकों को पीसीआर वाहन ने खदेड़ कर पकड़ा. पकड़ए युवकों का नाम अकील और प्रियांशु है. दोनों मानगो और जुगसलाई के रहने वाले है. इस मामले में पीसीआर के एएसआई महावीर ने बताया कि दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे.
दोनों बुलेट की सायलेंसर के पटाखे फोड़ रहे थे. जब पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हे रुकने को कहा तो दोनों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की और चुनौती देते हुए भागने लगे. काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा. हालांकि पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई. पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया गया है. थाना में दोनों के परिजनों को बुलाकर छोड़ दिया गया.







