
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार के पास तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला. जहाँ कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार बुजुर्ग काफी दूर जा गि. वही आक्रोशित लोगो ने कार चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और कार में तोड़फोड़ भी किया.
बारीडीह निवासी 65 वर्षीय रामकिशुन यादव अपने घर से निकलकर साकची की और जा रहे थे. तभी सिदगोड़ा बाजार के समीप पीछे से आ रही तेज रफ़्तार सफारी कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की साइकिल सवार उछलकर काफी दूर जाकर गिरा, जिसके बाद मौके से कार सवार भाग निकले. वही स्थानीय लोगो ने एग्रिको सिग्नल के पास कार सवार को पकड़ लिया जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने कार चालक और एक सवार युवक का जमकर धुनाई कर दिया और कार में भी तोड़फोड़ किया. वही सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर कार चालक को भीड़ से निकालकर थाना ले जाने के क्रम में आक्रोशित लोगो का भी सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगो ने पुलिस के सामने ही कार चालक की पिटाई की और कार में तोड़फोड़ की. इसके बाद पुलिस ने कार व दो युवको को थाना ले गयी और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.







