
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा रोड नंबर तीन स्थित काली मंदिर के पास जर्जर पड़े टाटा स्टील के एक क्वार्टर में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना की पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की मौत का सही कारण नहीं बता पा रही है. युवक ने ब्लू रंग का जींस और टीशर्ट पहना हुआ है. उसके पास एक शराब की बोतल भी है. पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र लगभग 25 साल है. इस संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना दी थी. शव को देखने से प्रतित होता है कि ठंड से उसकी मौत हुई है. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक मौत का कारण बताया नहीं जा सकता. फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर उक्त क्वार्टर मेंम क्या करता था. आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में अब तक किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है. पुलिस को शव पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है, जिस कारण एक अस्वाभाविक मौत इसको माना जा रहा है.


















