
जमशेदपुर : जमशेदपुर साइबर पुलिस एक और बड़े खुलासे की ओर बढ़ रही है। पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर एटीएम कार्ड क्लोनिंग करने वाले की पहचान कर ली है। पुलिस को गुरुवार देर रात एसबीआई ने सीसीटीवी फुटेज दिया गया। पुलिस द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब पुलिस को उसमे एक संदिग्ध नजर आया। हालांकि पुलिस अब भी शक में है। जब तक पुलिस कि जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उसे संदिग्ध ही माना जा रहा है। फिलहाल साइबर पुलिस सीसीटीवी में आए उस संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी उपेन्द्र मंडल ने बताया कि एसबीआई द्वारा सीसीटीवी फुटेज देने के बाद उसकी बारीकी से जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि एक युवक जो कि पार डीह के एक होटल में स्थित एसबीआई एटीएम में दिखाई दिया वहीं युवक हाता के एसबीआई बैंक एटीएम में भी दिखाई दे रहा है। युवक थोड़ी देर तक एटीएम में छेड़छाड़ करता भी नजर आ रहा है, पर इसी युवक ने एटीएम के कार्ड रीडर को बदला है ये जांच का विषय है। जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। ज्ञात हो कि बीते दिनों साइबर थाना में एटीएम कार्ड क्लोन कर रुपए निकलने के काफी मामले आ रहे थे। पुलिस ने जब एटीएम कि जांच की तो पाया को एटीएम कार्ड के रीडर को बदल दिया गया है। पुलिस ने शहर के 9 एटीएम मशीन को सील भी किया था।












