
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गुदरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर तथा सुगम के साथ सरकार के द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं कि जानकारी केसे दी जाये, आदी मामलों को लेकर पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल और पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर कई योजना पर अहम फैसला लिया. बाद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई. गुदड़ी (इसी थाना क्षेत्र में पत्थलगढ़ी के मामले को लेकर नरसंहार हुआ था) स्थित सीआरपीएफ कैम्प में सीआरपीएफ, ना एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया.

बाद में गुदड़ी में बन रहे नए थाना भवन का निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया तथा गुदड़ी थाना में थाना प्रभारी के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में समीक्षा की गई तथा नक्सल संबंधी लम्बित केस के अनुसंधान को भी तेज करने का निर्देश दिया गया. साथ ही देश में चल रहे कोरोना वायरस बीमारी को देखते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा गुदड़ी प्रखंड के सीएचसी अस्पताल में इलाज से संबधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की जहां समस्याओं से अवगत हुए वहीं ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया गया.







