
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना वायरस को लेकर जबरदस्त सतर्कता बरता गया है. टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों पर नजर रखी जा रही है. इस कड़ी में टाटानगर स्टेशन पर गुरुवार की रात को स्टेशन में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज पाया गया. बताया जाता है कि यह व्यक्ति बलिया का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आया था कि अचानक से आरपीएफ के जवानों की नजर उस पर पड़ी. इसके बाद उसको तत्काल एकांत जगह पर ले जाया गया. उक्त मरीज की हालत खराब थी और सऊदी अरब के लोगों के साथ काम कर रहा था और अभी ही स्वदेश लौटा है. इसके अलावा उसमे कोरोना वायरस के सारे लक्षण पाए गए है. उसको तत्काल चिकित्सको को सौंप दिया गया. उक्त व्यक्ति ने बताया है कि वह बलिया का रहने वाला है और वह जमशेदपुर अपने ससुराल आया था जहां से वह लौट रहा था. वैसे उसको पकड़ने वाले आरपीएफ जवानों ने दावा किया है कि उसकी स्थिति देखकर लग रहा था कि वह कोरोना वायरस का पॉज़िटिव होगा. वैसे उसकी जांच चल रही है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पायेगा कि उसको कोरोना वायरस है या नही.




