
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेनी कर्मचारी प्रशांत कुमार पानी सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया. वह बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ में ट्रेड अप्रेंटिस के 2018 बैच में जॉब फॉर जॉब यानी पिता के स्थान पर नौकरी करने के लिए चयनित होकर ट्रेनिंग कर रहा था. कोरोना वायरस को लेकर उसको स्पेशल लीव दिया गया था. वह 23 मार्च से स्पेशल लीव पर था. वह चाईबासा जा रहा था कि 23 मार्च की शाम करीब पांच बजे चाईबासा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए. उनको गंभीर रुप से घायल हालत में टीएमएच लाया गया, जहां एचडीयू में उसका इलाज चल रहा है. वह स्पेयर मैनुफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) विभाग में कार्यरत है.






