
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत लावजोडा गांव के रहने वाले एक ही परिवार की चाची और भतीजी ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण दोनों ने मौत को गले लगाया है. फिलहाल परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. उधर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है, और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. हालांकि आसपास के लोग इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. वही पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है. इसको लेकर गांवों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है. इसको लेकर लोगों में गुससा है.







