
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के असैनिक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) के आदेशानुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर पूरे जिले में एएनएम द्वारा सर्वे कार्य चल रहा है. जिले में 17 लाख लोगों में करीबन नौ लाख लोगों की सर्वे भी हो चुका है. उसी के तहत रविवार को अनुमंडल अस्पताल के एएनएम तनुजा देवी और एएनएम रेखा कुमारी सर्वे करने वार्ड संख्या 18 के बंगलाटांड मिल्लत कॉलोनी पहुंची थी. सुबह नौ बजे से ही सर्वे कार्य शुरु किया था, जिसके तहत उनके द्वारा 104 घर का सर्वे कर लिया था. इसमें किसी तरह की समस्या नहीं हुआ. जब उन्होंने दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद रमीज, नाजीर नियाज अहमद के यहां सर्वे करने पहुंचा तो हंगामा करना शुरु कर दिया. वहां मुस्लिम समुदाय की भारी संख्या में भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों एएनएम को घेर लिया और उनके हाथों से सर्वे का केपर छिन लिया गया. इसके बाद जमकर हंगामा किया. इस दौरान एएनएम ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आरएन सोरेन से मोबाइल पर वार्ता की. इस दौरान उनके साथ मोबाइल पर ही अपशब्द कहते हुए दुर्व्यवहार हुआ. फिर बीडीओ रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मिल्लत कॉलोनी पहुंचे. जहां पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. किसी तरह पुलिस मामले को शांत कराते हुए दोनों एएनएम को भीड़ से छुड़ाकर लाएं.
एएनएम के फर्द बयान पर मामला दर्ज
बंगलाटांड मिल्लत कॉलोनी में सर्वे को गये दो एएनएम तनुजा देवी और रेखा कुमारी के साथ एक समुदाय द्वारा किए गये दुर्व्यवहार पर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. एएनएम के फर्द बयान पर ही मामला दर्ज किया गया है.
मामले को तूल देने में पूर्व पार्षदों की हाथ
बताया जाता है कि इस मामले को तूल देने में वहां के पूर्व पार्षदों का भी सहयोग था, जिसके इशारों पर ही वहां के लोग उत्तेजित थे और पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य टीम पर दुर्व्यवहार किया.
सर्वे को सीएए और एनआरसी से जोड़ा
कोराना वायरस कोविड-19 की सर्वे को मुस्लिम समुदाय सीएए और एनआरसी की सर्वे से जोड़ कर देख रही है। जिस करण उनके द्वारा स्वास्थ्य कर्मी की सर्वे पर हंगामा किया और कागजों को छीन लिया।
सर्वे में सिर्फ तीन प्रश्न
- परिवार में कितने सदस्य हैं?
- परिवार में किसी को सर्दी, खांसी या बुखार तो नहीं?
- बाहर से कोई व्यक्ति तो नहीं आया है?
दोषियों पर मामला दर्ज कर किया जाएगा कार्रवाई
इस मामले पर एएनएम द्वारा मामला दर्ज किया गया है. कानून के साथ खिलवाड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने से किसी को बख्शा नहीं जाएगा. जांच में पूर्व पार्षद का भी नाम आया है। सभी दोषियों पर कार्रवाई होगा. —प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर
समुदाय के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ एसडीओ ने की बैठक
बंगलाटांड मिल्लत कॉलोनी में घटी घटना के बाद एसडीओ प्रदीप प्रसाद ने चक्रधरपुर थाना में समुदाय के जिम्मेदार व्यक्ति पूर्व पार्षद पीरुल हक, पूर्व पार्षद मो अशरफ, पार्षद पति मो प्रिंस के साथ बैठक किया. जहां पर एसडीओ ने कहा कि जो घटना घटी, यह सही नहीं था. जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी संदेहप्रद है. उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे उसमें कोई भी हो। बैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आर एन सोरेर, डा मोइन अंसारी, वार्ड पार्षद दिनेश जेना आदि मौजूद थे.







