
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर बालाजी नगर निवासी दिवाकर सिंह की बेटी पूजा सिंह ने आत्महत्या कर ली. उसका शव बुधवार को जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित हुडको डैम में तैरता हुआ पाया गया. पूजा सिंह 18 साल की थी. उसके परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार को पूजा अपने घर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी. इसी बीच उसकी मां आयी और बेटी को कड़ी फटकार लगायी कि क्या दिन भर मोबाइल पर ही रहती हो. इसके बाद मां से उसका हल्का नोंकझोंक हो गया. फिर बेटी घर से गायब हो गयी. लॉकडाउन के बीच बेटी के गायब होने से परिवार परेशान हुआ. पहले तो घरवालों ने अपने करीबियों, आसपड़ोसियों से लेकर सबको फोन पर जानकारी हासिल की. जब जानकारी नहीं मिली तो मंगलवार की रात को गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोग लड़की को खोज ही रहे थे कि अचानक से पुलिस को बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि एक युवती की लाश हुडको डैम में तैर रहा है. गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी पहचान पूजा सिंह के रुप में हुई. पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद लड़की ने खुदकुशी वहां जाकर कर ली है. शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद से परिवार के लोग सदमा में है.
लॉकडाउन के बीच आत्महत्या करने वालों की बढ़ी संख्या
आत्महत्या वैसे तो जमशेदपुर में पहले से ही काफी ज्यादा होता है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान जब सारे लोग काफी नजदीक है. परिवार के साथ है. घर पर है, तो भी घरेलू विवादों में आत्महत्या हो रही है. इस तरह की लगातार हो रही आत्महत्याएं चिंता का विषय बनी हुई है. वैसे जमशेदपुर झारखंड में आत्महत्या की राजधानी भी कही जाती है क्योंकि यहां हर दिन आत्महत्याएं होती रहती है. कई एक दिन तो एक से ज्यादा आत्महत्या के केस होते है.













