
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय के कंसारीटोला के सड़क पर रूपए गिरे हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. देखते ही देखते यह सूचना आसपास के इलाकों में फैल गई. जहां काफी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच गए. उधर सूचना पाकर सरायकेला अंचल के इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया. जहां पैसा एक लॉलीथीन में था. जिसमें करीब दो सौ रुपये के साथ दवाइयों दवा का पुर्जा भी था. पुलिस ने बड़ी सावधानी से पैसा व सामानों को कलेक्ट किया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस तरह कई जगहों पर घटनाएं होचुकी है. इससे पहले जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भी ऐसी घटना हुई थी, जिससे लोगों में सनसनी फैल गयी थी. अब इस मामले की जांच चल रही है. झारखंड के कई हिस्सो में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, जिस कारण लोगों में डर का माहौल है.













