
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बीते 20 मार्च को सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित धनेश इंटरप्राइजेज से चोरी मामले का खुलासा करते हुए चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस ने इनके पास से चोरी के विभिन्न प्रकार के 16 बैटरी, आठ इन्वर्टर, एक कैंट आरओ और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम राजसिंह कश्यप, मोहम्मद फिरदौस, मोहम्मद शहजादा और कुरविंदर सिंह बताया जा रहा है. वही सभी आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वैसे घटना के उद्भेदन को लेकर एसएसपी द्वारा टीम गठित किया गया था जहां टीम ने तकनीकी सेल की मदद से पूरे मामले का खुलासा करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

बिष्टुपुर में अज्ञात लाश बरामद
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत प्रकाश बिल्डिंग के पास एक अज्ञात भिखारी उम्र 40 वर्ष का शव पाया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया है कि वह व्यक्ति भिखारी था। उसका शव शनिवार को बरामद किया गया। तय नियमो के तहत उक्त व्यक्ति के शव का कोरोना संबंधी जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उसका कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।













