
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा की रहनेवाली एक नवविवाहिता को गिरिडीह में ससुराल वालों ने जलाकर मारने का प्रयास किया है. वैसे परिवार वालों को सूचना मिलते ही स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से महिला की मां गिरिडीह से अपनी बेटी को जमशेदपुर लाने में सफल हुई जहां घायल अवस्था में महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर महिला की मां ने महिला थाना में अपनी बेटी के ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने और जलाकर मार डालने का प्रयास किए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में नवविवाहिता ने बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी गिरिडीह में हुई थी. जहां पिता के नहीं रहने पर मां ने घरों में काम कर किसी तरह उसका विवाह करवाया, लेकिन ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला ने बताया कि घटना के वक्त घर पर उनके उसके सास- ससुर और पति थे, जहां उनकी पिटाई से वह घायल हो गई उसके बाद खुद को जले अवस्था में अस्पताल में पाया. महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है और अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है. वही उसने बताया कि गिरिडीह पुलिस उसे यहां भेजने से पहले उसका झूठा बयान रिकॉर्ड कराया है, जिसमें उससे यह कहलवाया गया है कि खाना बनाने के क्रम में वह आग की चपेट में आ गई. लेकिन हकीकत ये है कि उसे मारपीट कर बेहोश करने के बाद जलाकर मारने का प्रयास किया गया है. फिलहाल साकची महिला थाना शिकायत दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है.













