
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत गंजिया बराज के समीप कल खरकई नदी में डूबे पेप्सी कम्पनी के मजदूर का शव आसंगी के समीप से बरामद कर लिया गया है. उधर शव मिलने के बाद परिवारवालों का बुरा हाल है. गौरतलब है कि कल सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत गांजिया पुल के नीचे खरकई नदी में रायडीह बस्ती निवासी 27 वर्षीय राजेश मिश्रा नामक युवक डूब गया था . बताया जाता है कि राजेश कृष्णापुर लाइन टोला के दो साथी मनोज और छोटू के साथ नदी नहाने गया था जहां गहरे पानी में जाने से राजेश की डूबने से मौत हो गई. तीनों साथी पेप्सी कंपनी में काम करते हैं. वैसे 15 दिनों के भीतर आरआईटी थाना क्षेत्र से होकर बहनेवाली खरकई नदी में डूबने से दो छात्र सहित कुल 4 लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. गौरतलब है कि इससे पूर्व बंतानगर सी जोन के समीप 2 छात्र और एक पुजारी की 15 दिन पूर्व मौत हो गई थी. वही आज फिर से असंगी के समीप एक व्यक्ति के डूबने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. उधर घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस एवं स्थानीय गोताखोर कल से ही शव की तलाश में जुटी हुई थी. वैसे आज शव घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी से बरामद किया गया बताया जाता है कि मृतक के साथ नदी में नहाने गया अन्य 2 साथी मनोज और छोटू किसी तरह जान बचाने में सफल रहा. वहीं मृतक अविवाहित था और अपने रिश्तेदार के घर रहकर नौकरी करता था. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है.







