
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा स्थित सुलभ शौचालय में रहने वाले दीनानाथ ठाकुर के छोटे पुत्र राजकुमार शर्मा 2 फरवरी से ही गायब है. उधर गायब युवक का अब तक कुछ अता पता नहीं चला है. वैसे युवक के गायब होने की सूचना साकची थाना में भी दर्ज कराया गया है. बावजूद इसके अब तक युवक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल सका है. इधर लाचार पिता बुधवार को जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचा. जहां जिले के एसएसपी से मिल अपने खोए पुत्र को ढूंढने संबंधी फरियाद लगाई. बताया जाता है कि राजकुमार शर्मा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और उसी का इलाज कराने वह एमजीएम अस्पताल गया था, लेकिन आज तक लौट कर घर नहीं आया है. इस संबंध में दीनानाथ ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को ढूंढना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने बताया कि अगर मेरा बेटा अपराधी रहता तो पुलिस उसे कहीं से भी ढूंढ लाती, लेकिन एक सामान्य व्यक्ति होने के कारण पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है.






