
जमशेदपुर : वैश्विक संकट कोरोना संकट के बीच जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हैं. ताजा मामला टेल्को थाना क्षेत्र का है. जहां अपराधियों ने एक नहीं दो-दो अमानवीय घटना को अंजाम दिया है. पहले मामले में बेखौफ अपराधियों द्वारा खड़ंगाझार बाजार में दुकान लगाने पहुंचे एक दुकानदार सुबोध पाल को पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन पांच हजार की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. वही रंगदारी का विरोध करने पहुंचे सुबोध पाल की पत्नी छती पाल को अपराधियों द्वारा निर्वस्त्र करने और मारपीट करने के बाद कान की बालियां लूटने का आरोप लगाया गया है. वैसे इसकी लिखित शिकायत टेल्को थाना में महिला द्वारा दर्ज करा दी गई है. वहीं दूसरी घटना इसी घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है. जहां रंगदारी का विरोध करने पहुंचे पड़ोसी दुकानदार हेमंत दास के साथ भी अपराधियों ने अमानवीय बर्ताव करते हुए उसका अपहरण कर बिरसा नगर के एक फार्म हाउस में ले जाकर उसे नंगा कर उसके गुप्तांगों में पेट्रोल डालकर मारपीट कर सर फाड़ दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराध कर्मी ओमप्रकाश सिंह आज खड़ंगाझाड़ बाजार में दुकान लगाने पहुंचे सुबोध पाल से दुकान लगाने के एवज में पांच हजार रुपए रंगदारी की मांग की. वहीं इस संबंध में सुबोध पाल की पत्नी अपने बेटे के साथ पूछताछ करने ओम प्रकाश सिंह के पास पहुंची. जहां ओमप्रकाश सिंह ने अपने अन्य साथियों सतीश सिंह, जय नारायण सिंह, सुशांत गांगुली और तड़ीपार अपराधी रंजीत सिंह व अन्य के साथ मिलकर दुकानदार के बेटे के साथ हाथापाई शुरू कर दी. इधर बेटे को पीटता देख दुकानदार की पत्नी ने बीच-बचाव किया. इस पर ओमप्रकाश सिंह के कहने पर उसके अन्य साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान महिला के कान की बालियां भी अपराधियों ने लूट लिए. वही घटना का विरोध करने पहुंचे एक अन्य दुकानदार हेमंत दास को जबरन पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी से उठा कर अपने साथ ले गए. जिसे बिरसानगर के किसी फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने हेमंत दास को नंगा कर उसके गुप्तांगों में पेट्रोल भी डाल दिया. इस दौरान अपराधियों ने हेमंत दास की बड़ी बेरहमी से पिटाई भी की. बताया जाता है कि अपराधियों ने हेमंत दास के जेब में रखे पैसे और सोने का चैन भी लूट लिया. वहीं अपराधियों की पिटाई और अमानवीय बर्ताव से हेमंत दास मूर्छित हो गया और होश आने पर वह खुद को खड़ंगाझार हाट बाजार में पाया. वही इस संबंध में हेमंत दास ने भी टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







