
Arka Jain University Jamshedpur : आरका जैन विश्वविद्यालय की एन एस एस इकाई ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को 500 थ्री लेयर मास्क उपलब्ध कराया । सहायक प्रोफेसर और एन एस एस के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर पारस नाथ मिश्र ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में जा कर मास्क उपलब्ध कराया । बन्ना गुप्ता ने पारस नाथ मिश्र के मॉस्क के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि Atka Jain University की एन एस एस बेहद सराहनीय कार्य कर रही है । Atka Jain University के एन एस एस के युवा अपने सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए Covid-19 के विपदा में जागरूकता के साथ साथ जरूरमंद लोगो को बढ़ चढ़ कर मदद कर रहे हैं। पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस राष्ट्रीय विपदा में अच्छा काम कर रही है और Atka Jain University के सारे छात्र और शिक्षक सरकार के साथ आम जनता के सेवा में हमेशा तत्पर है ।














