
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खोखरो गांव में पति-पत्नी में हुई विवाद के बाद एक डोभा हो नामक करीब 28 वर्षिय व्यक्ति की ससुराल वालों ने पीट-पीट कर किया घायल कर दिया तथा घायल को छोड़कर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी देते हुए सरायकेला मुख्यालय के डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने कहा कि डोभा हो और उनकी पत्नी के बीच दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद डोभा हो कि पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने मायके में दिया था. वही इसके बाद उनके घर से उनके भाई लोग 3,4 मोटरसाइकिल से आये थे,इसके बाद उनके भाई ने दोनों को काफी समझाने भुझाने का प्रयास किया। इस बीच डोभा हो कि पत्नी ने हाथ की चूड़ी को हाथ से उतार दिया. वही इसके बाद ही डोभा हो कि हत्या हुई. वैसे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ओर मामले की गहराई से जांच में जुट गई है.

















