
बहरागोड़ा : कोरोना महामारी पूरे विश्वभर में फैल चुका है. इसका शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुआ है. दिसंबर 2019 में ही चीन में कोरोना का पहला मरीज़ मिला था.हालांकि हमारे भारत में इसका पहला मरीज़ 30 जनवरी को मिला.धीरे धीरे इस वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा था. इसको देखते हुए भारत सरकार ने लाक डाउन का एलान किया, 24 मार्च 2020 को भारत में लॉकडाउन का शुरुआत हुआ और धीरे धीरे आगे बढ़ाता गया. इस लॉकडाउन में हमारे भाजपा कार्यकर्ता इस महामारी में हमेशा जरूरतमंदों के बीच जाकर हर संभव मदद किया.आज बहरागोड़ा प्रखण्ड के बहरागोड़ा में महिला समिति भवन में राजलाबांध पंचायत के सभी कोरोना योद्धाओं को पूर्व स्वस्थ मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी ने सम्मानित किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया डोमा नायक और उपमुखिया जगदीश राय का विशेष योगदान रहा. इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रखण्ड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, तपन ओझा, सुमन कल्याण मण्डल, सागीर हुसैन, बिजली आलम, रंजीत बाला, हुकुम माहतो, शिशिर माहतो, दीपक बारीक,हान्दू दत्ता, मृत्युंजय साहू, निर्मल दुबे, मकसूद अंसारी, मुखिया तरुण राणा समेत अन्य उपस्थित थे.
















