
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने दो बड़े साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. पकड़े गये अपराधियों में हजारीबाग के रहने वाले पवन कुमार और चंदन कुमार शामिल है. पवन कुमार हजारीबाग से जमशेदपुर के साइबर पुलिस ने पकड़ा जबकि चंदन कुमार को जमशेदपुर से ही पकड़ा गया है. इन दोनों के पास से साइबर पुलिस ने 1 लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप, चार मोबाइल और एक पॉश मशीन को भी बरामद किया है. इनके बैंक एकाउंट को भी फ्रीज किया गया है, जिसमें दस लाख रुपये जमा थे. उनसे गहन पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वर्ष 2018 में गोलमुरी निवासी अजय ओझा के बैंक एकाउंट से 62 हजार रुपये की निकासी साइबर अपराधियों ने कर लिया था. इस मामले का अनुसंधान किया जा रहा था. करीब दो साल के बाद साइबर पुलिस को सफलता मिली और पैसे की निकासी करने वाले को अंतत: गिरफ्तार कर लिया. काफी तकनीकी तौर पर साइबर पुलिस ने काम किया, जिसके बाद यह सफलता मिली. इन लोगों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग पॉश मशीन खुद से संचालित करते थे, जिसको कहीं लगा देते थे, जिसके कार्ड को जैसे ही किसी काम से स्वाइप करते थे, वैसे ही बैंक के एकाउंट से पैसे काट दिये जाते थे. लोगों को फोन कर उनके एकाउंट की जानकारी लेना और फिर उनके एकाउंट से पैसे निकालने का काम भी ये लोग करते थे. हजारीबाग का ये दोनों युवक से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनको जेल भेज दिया. पुलिस उसके और दो सहयोगी की भी तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.






