
जमशेदपुर : एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल के घर से पद्मश्री अवार्ड सहित चांदी के सिक्कों और नगदी के चोरी मामले में जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने दावा किया है कि जल्द ही जिला पुलिस चोरी के मामले का खुलासा कर सकती है. वैसे उन्होंने मामले में कुछ खास बताने से इंकार कर दिया. सूत्रों की अगर माने तो जमशेदपुर पुलिस की एक टीम बंगाल भेजी गई है, पुलिस को आशंका है, कि उक्त घटना को बंगाल के किसी गौंग ने अंजाम दिया है. बताया जाता है कि चोरों ने पद्मश्री अवार्ड की चोरी करने के बाद बंगाल की ओर रुख किया है. सीसीटीवी फुटेज के जरिये कई सारे सुराग मिले है. कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. कई संदिग्ध चोरों ने कई सारी जानकारी दी है. जहां भी जानकारी हो रही है, पुलिस वहां पहुंच रही है, लेकिन पूरी तरह पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है. लेकिन चोरों तक पहुंचने के करीब पहुंच चुकी है, ऐसा दावा किया जा रहा है.
आपको बता दें कि जमशेदपुर के कदमा स्थित केडी फ्लैट से पिछले दिनों पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल के घर से चोरों ने पद्मश्री सम्मान सहित चांदी के सिक्के व नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया थी. हालांकि मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली है. वैसे पुलिस के दावे को कहा जाये तो कभी भी पुलिस इसका खुलासा कर सकती है. वैसे पद्मश्री अवार्ड की चोरी का मामला गरमाता नजर आ रहा है. बढ़ते अपराध पर काबू पाने की भी कोशिशें तेज हो चुकी है.




