
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थानाक्षेत्र स्थित जगदीशपुर रोड निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति संजीव साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. संजीव साहू फेरी लगाकर समान बेचा करता था. हाल के लॉकडाउन में वह कारोबार नही कर पा रहा था.
जिस कारण वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. मंगलवार की सुबह उसका शव किचेन के कुंडी से नारियल रस्सी से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वैसे यह बताया जा रहा हैं कि मृतक ने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयत्न किया था लेकिन विफल हो गया था. मंगलवार को उसने फिर से आत्माहत्या कर ली और अपनी जान खुद से दे दी.














