
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा के मंदिर में काम करने वाले युवक ने मंदिर प्रांगण में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वैसे इस आत्महत्या को स्थानीय लोग संदेहास्पद बता रहे है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंत्यपरीक्षण केंद्र भेज दिया है. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित भाटिया बस्ती चंडी बाबा मंदिर में ही कुछ दूर पर रहने वाले श्याम महानंद का 14 साल का बेटा आशु महानंद गाड़ी धोने और घर साफ करने का काम करता था. लड़का तीन भाई था, जिसमें से यह छोटा भाई मंदिर और मंदिर के पुजारी के घरवालों की सेवा करता था. बुधवार की शाम करीब 5 बजे अचानक से एक कमरे में उसको घर के छत के सहारे लटका हुआ पाया गया. इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गयी. लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. काफी जद्दोजहद के बाद शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बागबेड़ा में युवक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर की आत्महत्या
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी रोड निवासी एक युवक रवि झा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि वह काफी दिनों से लॉकडाउन में बेरोजगार हो गया था. वह ठेका कंपनी में काम करता था. अचानक से उसकी नौकरी चली गयी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि वह अपने घर में कई दिनों से लगातार दारु का सेवन कर रहे थे. बुधवार शाम दारु के नशे में नहाने को लेकर गमछा मांगा और बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस सबको अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को लेकर भेजी थी. उसका दो बच्चा एक बेटा और एक बेटी है.






