
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी है. बिष्टुपुर के नये थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने पदभार संभालने के साथ यह कार्रवाई की है. बुधवार की दोपहर पूरे दल-बल के साथ बिष्टुपुर बाजार समेत कई इलाको में अवैध रूप से संचालित जुआ के अड्डों व शराबखानों पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने पर युवको ने वहां से फरार हो गए. भागने के दौरान पुलिस ने कई युवको को पकड़कर पूछताछ कर रही है. बिष्टुपुर स्थित बाजार में पुलिस पहुंची तो आसपास कुछ युवकों को खड़ा पाया. पुलिस के पहुंचने पर युवक वहां से फरार हो गए.
पुलिस ने जांच के क्रम में वहां से कई जुआ व मटका खेलने के सामग्री भी बरामद किये है. भागने के क्रम में कई युवक भी पकड़े गये है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब के ठिकानों पर अभियान के तहत छापेमारी जारी रहेगी. उन्होने कहा की इसमें सम्मिलित लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा. क्षेत्र में जुआ, सट्टा और मटका खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.







