
चाईबासा : नोवामुड़ी-बड़ाजामदा क्षेत्र में आयरन माफियाओं का लाल माटी का काला खेल थमने का नाम नहीं है। नोवामुंडी बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अलिजा आयरन एण्ड स्टील माइंस नोवामुण्डी से लोड कर मेदनीपुर, हल्दिया लेकर जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को मिली थी। सूचना पाते ही इस खेल में शामिल माफियाओं और उनके गुर्गों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में फर्जी चालान पर ले जाया जा रहा आयरन ओर व वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही वाहन के चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो की चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़ाजामदा तरफ से एक वाहन (BR 24 GB – 3344) अवैध लौह अयस्क लेकर चाईबासा की तरफ जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस कप्तान द्वारा जगन्नाथपुर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक बिशेष जांज दल का गठन किया गया, जिसमें चाईबासा के खान निरीक्षक गणेश चन्द्र पारिडा, झींकपानी के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता भी शामिल थे। सूचना के अनुसार जांच दल के साथ थाना प्रभारी हाटगम्हरिया व थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। उक्त टीम द्वारा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के काशिम बाजार चौक, हाटगम्हरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान टीग द्वरा वाहन संख्या BR – 24 GB – 3344 ट्रक रोकने का इशारा किया गया, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। टीम द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा कर हाटगम्हरिया चौक पर पकड़ा गया. चब चालक एवं खलासी ने गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। टीम में शमिल खान निरीक्षक द्वारा गाड़ी को चेक किया गया तो उस पर अवैध रूप से लौह अयस्क लोड था। पकड़ाये चालक एवं खलासी से लौह अयस्क से संबंधित कागजात मांग करने पर चालक द्वारा हाथ से लिखा हुआ चलान प्रस्तुत किया गया, जो दूसरे वाहन का था। चालक से गाड़ी नम्बर BR – 24 GB – 3344 के मालिक का नाम व पता पूछने पर मलिक का नाम पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम डेहरी ऑन सोन, थाना डेहरी, जिल रोहतास बताया। गाड़ी पर लदे लौह अयस्क के बारे में पूछने पर चालक एवं खलासी द्वारा बताया गया कि यह माल गाडी मालिक एवं ट्रंसपोर्टर सागर रोड कैरियर शताब्दी टावर साकची, जमशेदपुर की मिली भगत से अलिजा आयरन एण्ड स्टील नोवामुण्डी से लोड कर मेदनीपुर, हल्दिया लेकर जा रहे हैं। खान निरीक्षक गणेश चन्द्र पारिडा की लिखित शिकायत के आधार पर हाटगम्हरिया थाना आरोपी चन्द्रभूषण सिंह उर्फ अमित सिंह, गूड्डू कुमार यादव उर्फ राजा कुमार, वाहन BR – 24 GB – 3344 के मालिक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, ट्रंसपोर्टर सागर रोड कैरियर शताब्दी टावर साकची, जमशेदपुर के मालिक एवं अलिजा आयरन एण्ड स्टील नोवामुण्डी के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






