
चाईबासा : डांगुवापोसी के एक रेलकर्मी बंधु तांती आईडब्ल्यू स्टॉप के घर में गेहुंवन साँप घुस गया, जिससे पूरे घर और पास-पड़ोस में अफरातफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया गया। लेक़िन इस घटना से घर के लोगों और पड़ोसियों में दहशत फैल गई। ज्ञात हो कि यहां बरसात या अन्य दिनों में अक्सर ही ऐसी घटनाएं देखने या सुनने को मिलती है। कई बार तो लोग सर्पदंश का शिकार भी हुए हैं। बरसात में यहां की रेल कॉलोनियों में सभी ओर झाड़ियां बढ़ जाती हैं, लेकिन नियमित रूप से इसकी साफ सफाई नहीं हो पाती है, जिसके कारण कभी भी यहां जानमाल की क्षति होने की आशंका बनी रहती है। बाद में नीलू पटनायक, वीरा पूर्ति, पीडब्ल्यू आई स्टॉफ उनके घर के बगल में रहने वाले सांप को पकड़ा और जंगल की ओर ले जाकर छोड़ दिया।


















