
सरायकेला : जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. देर रात गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने ड्रग माफिया डॉली परवीन को गिरफ्तार कर लिया है. जिला पुलिस के लिए इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. आपको बता दें कि न केवल सरायकेला बल्कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर और चाईबासा तक डोली के काले ड्रक्स कारोबार का नेटवर्क फैला हुआ था. बीते तीन-चार सालों से डोली पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. ब्राउन शुगर के काले साम्राज्य की किंगपिन डॉली को तीनों जिलों की पुलिस तलाश रही थी. माना जा रहा है कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से डॉली इस धंधे का संचालन कर रही थी. ब्राउन शुगर केल लत की शिकार युवा पीढ़ी हो रही थी. आए दिन ब्राउन शुगर का सेवन करने वाले युवक लूटपाट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. हर बार पुलिस किंगपिन डॉली को पकड़ने के लिए जाल बिछाती थी, लेकिन डॉली पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन चुकी थी. इधर सरायकेला- खरसावां जिले की कमान संभालते ही एसपी मोहम्मद अर्शी ने अवैध शराब और ड्रक्स कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा था. जहां विगत एक महीने के भीतर अवैध शराब और ड्रग्स के कई कारोबारियों को उनकी टीम ने सलाखों के पीछे भेजा है. वही एसपी डॉली की गिरफ्तारी को लेकर काफी गंभीर थे. बताया जाता है कि डोली के मुस्लिम बस्ती स्थित घर पर होने की सूचना जिले के एसपी को मिली थी जिसके बाद उन्होंने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया था. जहां से डोली को गिरफ्तार किया गया वैसे पुलिस डॉली के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.


















