
रांची : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ की आमसभा रविवार को ड्यूक मेन्सन भवन लाइन टैंक रोड रांची में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की. बैठक में संघ के महासचिव स्व विश्वनाथ शर्मा की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष देवानंद राय ने पिछले आय-व्यय, अंकेक्षण का विवरण प्रस्तुत किया. साथ ही कार्य की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की. इस अवसर पर अध्यक्ष अजय राय ने सबों की सहमति से पिछली कमेटी और कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की. साथ ही संगठन विरोधी कार्य के लिए उमेश सिंह, बजरंग लाल गुप्ता और धर्मेंद्र जायसवाल को संघ निष्कासित कर दिया गया. उपस्थित सदस्यों ने चुनाव प्रभारी के रूप में रामबालक शर्मा और भोलानाथ प्रजापति की उपस्थिति में सत्र 2020-22 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया, जिसके तहत विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किये जाने के बाद कमिटी का विस्तार किया जाएगा. इस सत्र के लिए नया अध्यक्ष अजय राय को चुना गया. उन्होंने कहा कि कोरोना की इस महामारी में कर्मचारियों के हालात बद से बत्तर हो गए हैं. उनको मिलने वाली सुविधाओं को लेकर संघ प्रयास करेगा.
चुने गये नये पदाधिकारी
अध्यक्ष : अजय राय
उपाध्यक्ष : उमेश प्रसाद
महासचिव : देवानन्द राय
संगठन सचिव : रवि कुमार उर्फ राजन कुमार
संयुक्त सचिव : रंजीत महतो
कोषाध्यक्ष : मुकेश गुप्ता
कार्यकारिणी : कौशल किशोर, बाल मुकुंद शर्मा, अर्जुन सिंह, प्रभात कुमार, मनोज प्रसाद, शिवलाल सिंह, चंदन महतो.


















