
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के संबंध में खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग युवती सुबह साढ़े सात बजे के आसपास नदी में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान नारायणपुर गांव के 23 वर्षीय गणेश मारला नामक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे चाईबासा के कुमारडुंगी थाना अंतर्गत लिरिलपी गांव से गिरफ्तार करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है. वैसे इस घटना ने खुले में शौच की भी बातों को पकड़ा है. इस मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.














