
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है जहां, बुधवार को राजनगर थाना द्वारा इलाके में संचालित हो रहे अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त करते हुए डेढ़ सौ लीटर शराब जप्त किया है. राजनगर थाना अंतर्गत जामबनी ग्राम में अवैध शराब की भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना प्रभारी शंभू शरण दास के नेतृत्व में पुलिस बलों ने छापामारी कर अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया साथ ही डेढ़ सौ लीटर शराब पुलिस द्वारा जप्त भी की गई. वैसे सरगना मौका देखकर भागने में सफल रहा. वहीं अवैध शराब भट्टी के संचालक समेत चार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है.






