
सरायकेला : जमशेदपुर की एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापामारी कर नीमडीह थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत आने राले नीमडीह थाना के एएसआइ अरुण कुमार वर्मा को नीमडीह थाना में ही घूस लेते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उनको पकड़कर जमशेदपुर के सोनारी स्थित कोल्हान के एसीबी थाना लेजाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि नीमडीह थाना क्षेत्र में ही नितेश तिवारी और प्रमोद शर्मा नामक लोगों के बीच आपस में मारपीट और विवाद हो गया था. इसको लेकर नीमडीह थाना में एफआइआर दायर किया गया था. इस मामले में एएसआइ अरुण कुमार वर्मा ने आरोपी नितेश तिवारी से मामले में क्लिनचिट दगेने के एवज में 5000 रुपये की घूस की मांग की थी. इसके बाद तय हुआ था कि काम होने के पहले ढाई हजार रुपये एडरांस और काम होने के बाद फिर से ढाई हजार रुपये देना होगा. इसके बाद नितेश तिवारी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. इसके बाद एसीबी के डीएसपी जीतेंद्र दुबे ने मामले की जींच की, जिसके बाद एफआइआर दायर कर लिया. इसके बाद अरुण कुमार वर्मा के पास ढाई हजार रुपये पहुंचाने के लिए नितेश तिवारी गया. जैसे ही नीमडीह थाना में एएसआइ अरुण कुमार वर्मा को नितेश तिवारी ने ढाई हजार रुपये थमाये, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसको घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने तत्काल उसको गिरफ्तार कर सोनारी ले आयी, जिसके बाद अब उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.







