
जमशेदपुर : टेलीविजन पर आने वाला चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 25 लाख की लॉटरी लगने के झांसे में गोविंदपुर का एक व्यक्ति 94,100 रुपए गवां बैठा. इस मामले में उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित सुबल कैबर्तो गोविंदपुर के खाकरीपारा का रहने वाला है. साइबर थाने में दिए शिकायत में उसने बताया है कि 6 अक्टूबर को उसे व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया था कि उसके व्हाट्सएप नंबर ने केबीसी की ओर से 25 लाख रुपए जीते है. इसी 25 लाख के लालच में आकर उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसे कहा गया कि लॉटरी की राशि को ट्रांसफर करने के लिए बैंक ट्रांसफर चार्ज के रूप में 8100 रुपए जमा करने होंगे शुभम ने वह राशि जमा कर दी इसके बाद उससे आइटीआर चार्ज के रूप में 25 हजार रूपए मांगे गए. ऐसा कर उसे उसके उससे कई बार में कुल 94,100 रुपए की ठगी कर ली गई. बाद में ठग ने अपना नंबर बंद कर लिया जिससे सुबल को ठगे होने का एहसास हुआ. इसके बाद उसने साइबर थाना में लिखित शिकायत करवाई है.











