जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्ठा में प्रेम प्रसंग मामले में प्रेमी के घर प्रेमिका के परिजनों ने जमकर तोड़- फोड़ कर दिया साथ ही घर पर मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट भी की. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमिका के परिजन मौके से फरार हो गए. (आगे की खबर नीचे पढें)
बताया जा रहा है कि अभिमन्यु पोद्दार नामक युवक अपनी प्रेमिका के साथ कहीं फरार हो गया है. (आगे की खबर नीचे पढें)
वहीं प्रेमिका के परिजनों का आरोप है कि युवक के परिजनों के सह पर ही दोनों घर से गायब हुए हैं. जबकि युवक के परिजन इससे इंकार कर रहे हैं. वैसे युवक के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.








