जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को पुलिस ने खड़ंगाझार स्थित ऑल इन वन बाजार में हुए चोरी कि घटना का 48 घंटे में ही उद्भेदन करते हुए मामले में 3 चोरों को गिरफ्तार कार लिया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी लिए गए 3,00,620 रुपए बरामद कर लिए है, हालांकि चोरों ने 17,380 रुपए खर्च कर दिए. जेल भेजे गए चोरों में बिरसानगर जोन नंबर 5 निवासी राजू पांडे, अनिसुर खान और टेल्को कार्तिक नगर निवासी गोलू पांडेय शामिल है. इस संबंध ने सोहन पटवारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. राजू और गोलू पूर्व में दुकान पर काम कर चुके है इसलिए उन्हें यह जानकारी थी कि दुकान में पैसा कब और कहां रहता है. उन्होंने प्लान के तहत अनिसुर को इस मामले में शामिल किया और सोमवार को घटना को अंजाम दिया. दुकान से उन्होंने 3,18,000 रुपए की चोरी कार ली थी. पुलिस ने राजू और अनिसुर के घर से रुपए बरामद कर लिया है. वहीं पूछताछ ने सभी ने जुर्म कबूल कर लिया है. थाना प्रभारी अखिलेश मंडल ने बताया कि चोरी कि शिकायत के बाद पुलिस को शक हुआ कि चोरी किसी जान पहचान वाले ने है कि है. जिसके बाद पुलिस ने राजू से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सब कुछ सच सच बता दिया. बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया.








