
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी 45 वर्षीय नुज्जत परवीन के रुप में कि गई. इधर महिला के शव को जुगसलाई पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकली थी. महिला बंद फाटक को पार कर रही थी इतने में ट्रेन आ गई. महिला बचने के लिए दौड़ कर रेल लाइन पार करने लगी, इतने में ही महिला का कपड़ा ट्रेन में फंस गया जिससे वह ट्रेन के साथ ही थोड़ी दूर घसिटाते हुए चली गई. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि नुज्जत रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी. सूबह छह बजे किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है.






