
रांची : रांची के पास नामकुम में आगजनी की घटना में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी. लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी बस में वह सोया हुआ था. जानकारी के अनुसार ससुर और दामाद के बीच विवाद के बाद गुस्से में दामाद ने बस में आग लगा दी. ससुर इस बस का केयर टेकर था. पूरा मामला संपत्ति विवाद का है. इस घटना में बस के अंदर नशे की हालत में सो रहे एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस आगजनी मामले में आरोपी राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी नीरज कुमार के अनुसार आरोपी ने अपने ससुर से विवाद के बाद गुस्से में बस में शनिवार की देर रात आग लगा दी थी. नामकुम थाना स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी बस में आगजनी मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार पासवान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी नीरज कुमार के अनुसार आरोपी ने ससुर से विवाद के बाद गुस्से में बस में शनिवार की देर रात आग लगा दी थी. ससुर इस बस का केयर टेकर था. इस घटना में बस के अंदर नशे की हालत में सो रहे एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस को घटना की सूचना मिली तो एक्शन में आयी. गिरफ्तार आरोपी बस के केयर टेकर का दामाद राजू है. पुलिस पूछताछ में राजू ने आगजनी की घटना में अपनी संलप्तिता स्वीकार कर ली है. आरोपी के अनुसार उसने अपने ससुर को कुछ रुपये उधार में दिये थे. वापस मांगने पर रुपये नहीं लौटा रहे थे. शनिवार को राजू ने अपने ससुर से एक मुर्गे की मांग की, पर उसकी पिटाई कर दी. जबकि, जावेद के पास कई मुर्गे हैं. इसी विवाद के बाद राजू ने गुस्से में आकर खड़ी बस में आग लगा दी. बस के अंदर जले व्यक्ति की पहचान रामजी साव (48) के रूप में की गई है. वह अक्सर बस में आकर सो जाया करता था. बस बुंडू स्थित एक निजी स्कूल में स्टाफ के लिए चला करती थी. लॉकडाउन के बाद से बस यहां खड़ी कर दी गई थी. बस के केयर टेकर जावेद अख्तर का घर घटनास्थल के पास ही है. इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार, रामजी साव अक्सर रात में आकर बस में सोता था. उसका घर घटनास्थल से 500 मीटर दूर है. फिलहाल, वो एक होटल में काम कर रहा था.
















