सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को चोरी छिनतई और ब्राउन शुगर के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने 10 अपराधियों को चुराए गए नगदी के अलावा छिनतई किए गए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त किए गए मोटरसाइकिल के साथ दर्जन भर मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए सरायकेला खरसावां एसपी एम अर्शी ने बताया कि पिछले दिनों आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली स्थित शीतला मंदिर में हुए चोरी मामले में तीन अपराधकर्मियों राजू हरिपाल, प्रदीप बारिक और छोटू महानंद को पड़ोसी जिला जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से पांच हजार रुपए बरामद किए गए हैं. (आगे की खबर नीचे पढें)
इसके अलावा पिछले दिनों कल्पना पुरी इलाके और पान दुकान के समीप सड़क पर चल रही छात्राओं से मोबाइल छिनतई के मामले में भी दीपक कुमार शर्मा,आर्यन कुमार को एवं रोहित कर्मकार नामक अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से छिनतई किए गए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त सेंट्रो मोटरसाइकिल बरामद किए जाने की बात उन्होंने कही. इसके अलावा अख्तर हुसैन एवं अफसर अली को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किए जाने की बात उन्होंने कही. जबकि मधुसूदन लोहार नामक अपराधी को भी गिरफ्तार किए जाने की बात उन्होंने कही. कुल मिलाकर आदित्यपुर थाना पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.








