जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में शनिवार की दोपहर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम उदय महतो है. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. इधर घटना की सूचना सीतारामडेरा पुलिस को दी गई. सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक एसी मेकैनिक का काम करता था. इस संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मृतक काफी दिनों से मानसिक तनाव में था. वह अक्सर मरने की बाते किया करता था. संभवत इसी कारण से उसने आत्महत्या की है. हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में परिजनों की ओर से किसी तरह की लिखित नहीं दी गई है.
















