जमशेदपुर : बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी रंजीत साहू को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है.पुलिस ने उसे गाढ़ाबासा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. पुलिस को शराब की खरीद बिक्री के पुराने मामले में रंजीत की तलाश थी. एसएसपी की अनुशंसा पर उपायुक्त ने उसे तड़ीपार का आदेश दिया हुआ था. आगामी 9 नवंबर को उसे उपायुक्त कार्यालय में बॉन्ड भरने के लिए उपस्थित होना था, वहीं उसके पिता की तबीयत भी खराब थी. इसी बात को लेकर वह अपने घर आया हुआ था. इधर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंजीत घर आया हुआ है जिसके बाद बिष्टुपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. रंजीत के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है. फिलहाल वह अपना व्यवसाय करता है. उसके ऊपर हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज है. फिलहाल पुलिस उससे बिष्टुपुर थाने में पूछताछ कर रही है।








